विधि विधान और परंपरानुसार केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 7:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया। इस दौरान पूरा धाम ‘हर हर महादेव’, ‘जय बाबा केदार’ के जयकारों से गूंज उठा। जिससे चारों तरफ भक्तों में खूब उत्साह दिखा।

 

केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। आज विधि-विधान से सुबह सात बजे पहले केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ पहुंची है। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं।

20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर

केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है। धाम में दर्शन के लिए इस बार श्रद्धालु आस्था पथ से जाएंगे। आस्था पथ पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। साथ ही बारिश व बर्फबारी से बचने के लिए रेन शेल्टर बनाया गया।

22 लाख से अधिक श्रद्धालु ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़े को देखते हुए इस बार भी प्रदेश सरकार को चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है।

सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जिसके बाद सीएम धामी ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *