Site icon

पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, आरोपी की बहन ने बताई पूरी सच्चाई

किच्छा में चीनी मिल के निकट एक कॉलोनी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी बहन के घर पर पत्नी की हत्या कर दी। बहन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि किच्छा के रहने वाला अशोक कुमार की 9 साल पहले पूनम से शादी हुई थी। अशोक ग्राम आजाद नगर में किराये के मकान में रहकर ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। दंपती का एक बेटा व एक बेटी हैं। सीओ बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ वर्ष से आरोपी अशोक अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर पति- पत्नी में आए दिन विवाद होता था।

गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, सड़क पर पलटी 31 तीर्थयात्रियों से भरी बस

बहन ने अपने ही भाई को पकड़वाया

वहीं धनवती ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे अपने भाई अशोक व भाभी पूनम के बीच विवाद होने की खबर मिली थी, जिसके बाद वह दोनों को अपने घर ले आई थी। शनिवार दोपहर वह एक घर में काम करने गई थी। जब वह काम से लौटी तो उसका भाई घर के बाहर बैठा था और भाभी मृत अवस्था में लहूलुहान अंदर पड़ी थी। यह देख ही उसके होश उड़ गए और वह अपने फार्म स्वामी के यहां गई और घटना की जानकारी दी। फार्म स्वामी ने 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया। हत्याकांड की जानकारी मिलने पर फॉरेसिंक टीम भी मौके पर पहुंची। वहां टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।

पहाड़ी पर अटकी कार, खाई में गिरी क्रेन, SDRF ने बचाई 4 जिंदगियां

बिलखती हुई पहुंची मृतक की मां

घटना की सूचना मिलते पूनम की मां मुन्नी देवी बिलखती हुई  मौके पर पहुंची। मुन्नी देवी ने बताया कि पूनम एक महीने तक मायके में रही। चार पांच दिन पहले उसका दामाद अशोक ससुराल आया था पूनम को अपने साथ ले जाने की बात करने लगा, जबकि पूनम आना नहीं चाहती थी।

Exit mobile version