Site icon

Kedarnath Yatra: बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे घोड़ा-खच्चर, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना

पंजीकरण के बिना कोई भी घोड़ा-खच्चर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित नहीं होंगे। नियम तोड़ने पर ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ भारी जुर्माना लगेगा। 

केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए डीएम रुद्रप्रयाग ने कहा है कि जिला पंचायत में पंजीकरण के बिना कोई भी घोड़ा-खच्चर केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित नहीं किया जाएगा।

कर्णप्रयाग मामला: चारों निहंगों को जमानत, यूकेडी नेता आशीष नेगी पर भी FIR दर्ज

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

डीएम ने बताया कि सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों एवं हॉकरों के लिए जिला पंचायत में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।

 

Exit mobile version