Site icon

पौड़ी के कई इलाकों में भारी भूस्खलन, मकान के अंदर दबने से दो महिलाओं की मौत

जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के चलते बुआखाल- रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर कलगड़ी का पुल ढह गया। विकासखंड थलीसैंण और पाबौ को मुख्यालय पौड़ी से जोड़ने वाले एकमात्र पुल के ढह जाने से इन ब्लॉकों के कई गावों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है।

वहीँ ग्राम सभा बुरांसी में मलवा आने के अरण दो महिलाओं की मकान के अंदर दबने से मौत हो गई। खेत बहने लगे, मकानों में मालवा गिरा है और लोग दहशत में हैं। साथ ही पास के सैजी गांव में भी कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। जनकल्याण सामाजिक समिति ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत और सहायता दी जाए। समिति ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

हर्षिल आर्मी कैंप में आपदा के बाद 8 से 10 जवान लापता, 80 लोगों को सुरक्षित रिलीफ कैंप में पहुंचाया

बता दें जिला मुख्यालय पौड़ी समेत पाबौ व थलीसैंण में हो रही बारिश से जनपद में 38 मोटर मार्ग बाधित रहे। वहीं जिले में सर्वाधिक 122 मिमी बारिश कोटद्वार तहसील में दर्ज की गई।

 

Exit mobile version