हरिद्वार में अचानक से देर रात दुकानों में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

नैनीताल में अग्निकांड, एक गोदाम में लगी आग

हरिद्वार के कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका, लेकिन तब तक करीब चार दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई थीं। आग की चपेट में आने से दुकानों में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री जल गई, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो गया है।
इस पूरे घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *