हरिद्वार में 13 साल की बच्ची से गैंगरेप और हत्या के मामले में 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी भी प्रधान पति और पूर्व बीजेपी नेता आदित्य राज सैनी समेत तीन आरोपी खुलेआम पुलिस की गिरफ्त से बाहर घूम रहे है। 

वहीं इस मामले में नाम आने के बाद ही बीजेपी ने आदित्य राज सैनी को कल 26 जून को पार्टी से निष्कासित किया था। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद से भी आदित्य राज सैनी को हटा दिया गया था।

एसपी सिटी कार्यालय में मामले का खुलासा:

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आज 27 जून को एसपी सिटी कार्यालय में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले यानी 24 जून को हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे नाबालिग लड़की का शव मिला था।

परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया था कि गांव का अमित सैनी पिछले 6 महीने से उसकी बेटी का शोषण कर रहा था। 23 जून शाम को करीब सात बजे वो ही उनकी बेटी को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद वो घर नहीं लौटी और 24 जून सुबह को उसकी लाश मिली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।

6 महीने से नाबालिग के साथ शोषण:

लड़की करीब 6 महीने से अमित सैनी के संपर्क में थी, जो शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से एक रात पहले नितिन जो की मृतका पहले से जनता था, उसने निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला और एक अन्य दोस्त के साथ गैंगरेप का प्लान बनाया था।

पहले लड़की को पिलाई गई बीयर:

पुलिस के अनुसार, दो बाइकों पर पांच लोग लड़की को बोंगला बाइपास रोड पर लेकर गए, जहां उन्होंने लड़की के साथ बीयर पी। लड़की को जब नशा ज्यादा हो गया तो वो उसे गंगा नहाने के बहाने हरिद्वार लेकर गए। हरिद्वार से लौटते समय पांचों रोहल्की जाने वाले रोड पर गए, जहां प्लान के तहत चारों ने बारी-बारी से सुनसान इलाके में लड़की के साथ रेप किया। सबसे पहले नितिन व निखिल ने नाबालिग से दुष्कर्म लूटी। इसके बाद तुषार और उसके दोस्त मौसम ने लड़की के साथ रेप किया। उसके बाद आरोपियों ने लड़की को धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वो उसे जान से मार देंगे।

पीड़िता जब मदद मांगने के लिए प्रेमी अमित सैनी के पास गई तो अमित सैनी के घर पर पिता मदन पाल सैनी, माता शशि देवी और बहन रूबी सैनी मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि अमित चुपचाप से लड़की को अपने कमरे में ले गया, जहां उसने भी पीड़िता का रेप किया। इस दौरान पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अमित को बताया।

दो लाशों के बाद फिर मिली एक और लाश, 24 घंटे में तीन शव बरामद, उलझ रहा मामला

अपनी प्रेमिका के साथ गैंगरेप की बात सुनकर अमित भड़क गया और उसने लड़की के साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़िता के सिर पर लोहे का गेट लग गया, जिससे वो घायल हो गई थी।

अपनी प्रेमिका को मारने के लिए अमित उसके पीछे-पीछे गया और रास्ते से ही उसको पड़ककर पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट के सामने हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर ले गया। प्रेमिका को मारने के इरादे से अमित ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसे अज्ञात वाहन के सामने धक्का दे दिया। जब उसे यकीन हो गया कि लड़की की मौत हो चुकी है, तो वो वहां से भाग गया।

डिवाइडर से टकराई 25 यात्रियों से भरी बस, 12 लोग घायल, मची चीख पुकार

पुलिस ने इस मामले में अमित सैनी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों नितिन, निखिल पांचाल, तुषार उर्फ भोला और मौसम को भी बाइक के साथ अरेस्ट किया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अन्य तीन आरोपी आदित्य राज सैनी, मदनपाल सैनी और रूबी सैनी अभी फरार हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *