अल्मोड़ा: सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना पड़ा भारी। एक महिला सेक्सटॉर्शन का शिकार हुई। दोस्त ही महिला को ब्लैकमेलिंग कर फिरौती की मांग करने लगा।

कई बार हमारी गलतियों के कारण हम फंस जाते है ऐसा ही एक मामला 9 अप्रैल को थाना सोमेश्वर से सामने आया। जिसमें एक महिला सेक्सटॉर्शन का शिकार हुई। महिला की फेसबुक इंस्टाग्राम के माध्यम से 2023 में एक अन्जान व्यक्ति से दोस्ती हुई थी।

सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती पड़ी भारी, सेक्सटॉर्शन का शिकार हुई महिला, आप भी रहे सावधान
बता दें कि उस अन्जान व्यक्ति ने व्हाट्सप पर महिला से आपत्तिजनक फोटो विडियो मंगाकर अपने पास रख ली और व्हाट्सप के माध्यम से प्रसारित की। महिला को ब्लैकमेलिंग कर फिरौती की मांग करने लगा, नही देने पर परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दी। वहीं आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अल्मोड़ा पुलिस की थाना सोमेश्वर टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त आनन्द सिंह को पंजाब से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
