पिता ही निकला अपने पुत्र का हत्यारा, 15 वर्षीय किशोर अंकित गंगवार की बेरहमी से हत्या कर पिता ने रचा नाटक। पैसों की चोरी के कारण अपने ही बेटे की ले ली जान। 12 घंटों में पुलिस ने सुलझाया मामला।
बता दें रुद्रपुर के सिडकुल क्षेत्र में बीते मंगलवार को एक मैदान में 15 साल के बच्चे का शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी पहचान अंकित गंगवार (15) पुत्र देव दत्त गंगवार निवासी आजादनगर ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है। अंकित की मौत की खबर सुनकर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। बेटे का शव देखकर मां का रो रो कर बुरा हाल है।
उस वक्त पिता देव दत्त का कहना है की अंकित को तैयार कर स्कूल भेजा था। उसके बाद वह फैक्टरी काम पर चले गए थे। दोपहर में रिश्तेदार ने अंकित का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। बेटा ट्रांजिट कैंप के मछली मार्केट के पास एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। उनको नहीं पता कि अंकित स्कूल के बजाय सुनसान जगह पर कैसे पहुंच गया।
Rudrapur: संदिग्ध हालात में मिला नाबालिग का शव, मां का रो रो कर बुरा हाल
इस मामले के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी और इस हत्याकांड का आरोपी और कोई नहीं बल्कि खुद मृतक अंकित का पिता निकला। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने प्रेस वार्ता के दौरान इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक का पिता देवदत्त गंगवार ही इस हत्या का मुख्य आरोपी है। पुलिस जांच में सामने आया कि देवदत्त अपने बेटे अंकित की आदतों से काफी परेशान था। खासतौर पर उसकी चोरी की आदतों से वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में था।
बताया जा रहा है की हत्या से एक दिन पहले ही अंकित ने घर से 10 हजार रुपये चुराए थे। जिसके बाद पिता देवदत्त ने बेटे हत्या की योजना बना डाली। सोमवार को बेटे को साइकिल पर स्कूल छोड़ने के बहाने सिडकुल ले गया, और सुनसान इलाके में जाकर उसकी गला दबाकर उसे मार डाला और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
Roorkee: पति के ऊपर लाखों का कर्जा, बेटी ने ही दामाद के साथ मिलकर पिता के घर में की लाखों की चोरी
वहीँ अंकित की माँ ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे बेटे को गुरुकुल स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 1 बजे पड़ोसी जीतू कंपनी पहुंचा और सूचना दी कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव पड़ा है।
ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी रखी और आरोपी देवदत्त को गिरफ्तार कर लिया।

