फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल ने आज रात आत्महत्या करने की कोशिश की है।
देहरादून के फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) ने इंस्टाग्राम लाइव आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
शनिवार रात करीब 7 बजे वह उत्तर प्रदेश के मेरठ हाईवे पर कार चलाते हुए भावुक हो कर कहा, “लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव”, जिसके बाद उन्होंने कार करीब 150 की स्पीड में दौड़ाई और डिवाइडर में टक्कर मार दी।
नाबालिक ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों को नहीं लगी कोई भनक
इस घटना से पहले वह करीब आधे घंटे से लाइव आकर अपनी परेशानी बताते रहे, इस दौरान वो खुद को थप्पड़ भी मारते दिखे। वहीं, गाड़ी के टकराने के बाद तुरंत इंस्टाग्राम लाइव बंद हो गया।
हालांकि बाद में एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही है और लोग उन्हें कार से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की उन्हें मेरठ के ही शुभारती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

