देश में फिर बढ़ गए पेट्रोल डीजल के दाम, 87 पैसे की बढ़ोतरी पेट्रोल में हुई है और डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
करीब 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है। अब तक 5 रुपये महंगे हुए तेल के दाम, महंगाई मार आम जनता झेल रही है। इससे खाने-पीने की चीजें और महंगी हो जाएंगी। सरकारी तेल कंपनियों ने आज शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि कर दी है। पेट्रोल में करीब 87 पैसे और डीजल के दामों में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।
इस ताजा संशोधन के तहत पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 0.91 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है।
बाबा केदारनाथ के कपाट खुले, आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम, प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनांए
इस महीने यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह की शुरुआत में, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी, इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

