देहरादून में कवानु के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हिमाचल रोडवेज की बस। इस दुर्घटना में बस चालक सहित 04 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल, सभी को SDRF और पुलिस द्वारा विकासनगर अस्पताल भेजा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी स्वयं ऑपरेशन की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रेम प्रसंग के चलते महिला की गोली मारकर हत्या, कुसुम कंडवाल ने लिया स्वतः संज्ञान

बता दें कि, नेरवा से पौंटा जा रही हिमाचल रोडवेज की बस जो क्वानु के पास गहरी खाई में गिर गई, जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल SDRF की टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी व त्यूणी से घटनास्थल पर पहुँचकर राहत और बचावकार्य में जुटी।

बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल, ओर चालक सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *