Site icon

अंगीठी के धुएं से घुट गया दम,चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए दंपति की मौत

भिलंगना ब्लॉक स्थित ग्राम द्वारी-थापला में विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के चलते मौत हो गई। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

उत्तरकाशी: खाई में पलटी 30 यात्रियों से भरी बस, 7 की हालत गंभीर

टिहरी गढ़वाल जिले के पर्वतीय क्षेत्र भिलंगना ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत द्वारी-थापला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक दंपति की अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। यह दुखद घटना उस समय हुई जब मदनमोहन सेमवाल (52) और उनकी पत्नी यशोदा देवी (48) अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए घनसाली से गांव पहुंचे थे

ग्राम द्वारी-थापला की प्रशासक रिंकी देवी ने बताया कि गांव के मदन मोहन सेमवाल अपने घर अपने चचेरे भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए घनसाली बाजार से मदन मोहन सेमवाल और उनकी पत्नी गांव आए थे। बीती रात करीब 11 बजे के वह दोनों खाना खाने के बाद अंगीठी से आग सेंक रहे थे। ठंड होने के कारण वह अंगीठी को लेकर अंदर कमरे में चले गए और दरवाजा बंद कर सो गए।

Pauri Garhwal: जल्द बदलेगी ब्रिटिश शासन व्यवस्था, जिले में तीन नए थाने व 10 नवीन चौकी का भी प्रस्ताव

ग्रामीणों ने मृतक के पुत्र और विवाहित बेटी से बातचीत करने के बाद उनके पैतृक घाट पर मृत दंपति का दाह संस्कार कर दिया। बताया गया कि गमगीन महौल में शुक्रवार को मेहंदी की रस्म महज खानापूर्ति की निभाई गई।

Exit mobile version