मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में योग कर देश व दुनिया को योग का संदेश दिया। योग के महत्व पर अपने विचार रखे।

आदि कलाश पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी ने आदि कैलाश क्षेत्र में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि भगवान भोलेनाथ की इस पावन धरा पर आने वाले पर्यटक, श्रद्धालु बन कर आयें। इससे उन्हें आत्मिक शान्ति का आभास होगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के आगमन से स्थानीय लोगों को रोजगार व स्वरोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। वर्तमान में प्राकृतिक जल स्रोत सूखने के साथ ही पर्यावरण दूषित हो रहा है। इस दिशा में परंपरागत धारे, नौले, गधेरों को पुनर्जीवित करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है।

पहाड़ी पर अटकी कार, खाई में गिरी क्रेन, SDRF ने बचाई 4 जिंदगियां

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आदर्श राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए जल और जंगल के संरक्षण एवं संवर्द्धन में देश को दिशा देने का कार्य कर सके इसमें भी हम सबको योगदान देना होगा।

सीएम ने कुटी गांव में स्थानीय लोगों से की भेंट

वहीं आदि कैलाश से लौटते समय सीएम धामी में हिमालय की तलहटी में स्थित कुटी गांव में स्थानीय लोगों से भेंट की।   मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंजी, कुटी, नाभीढाँग जैसे अनेक गावों में बड़ी संख्या में बने होमस्टे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह स्थान धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ ‘समृद्ध उत्तराखण्ड’ के संकल्प को साकार करने में मददगार साबित होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *