Site icon

सूख रहे जलस्त्रोत होंगे अब पुनर्जीवित, पेयजल आपूर्ति को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं वनाग्नि के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की। 

गंगा दशहरा पर धार्मिक स्थलों के सभी गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्नी गीता धामी और बच्चों के साथ नैनीताल पहुंचे। साथ ही नैनीताल में पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं वनाग्नि के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पूर्व कैलखान से आते वक्त मुख्यमंत्री ने भवाली मार्ग से बलियानाला का भी निरीक्षण किया।

बीमार मां से मिलने ऋषिकेश एम्स पहुंचे योगी आदित्यनाथ, रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों का पूछा हाल-चाल

बैठक के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को ग्राउण्ड जीरो पर रहकर कार्मिकों का मनोबल बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं  जंगलों में आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरणों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

सीएम धामी ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में हुए घायलों से की मुलाकात

सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

साथ ही अधिकारियों को सुगमता के साथ जनता को पेयजल उपलब्ध करवाने और तेजी से सूख रहे जलस्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर धरातल पर उतारने और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया।

Exit mobile version