Site icon

ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न, सीएम धामी संग भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई होली दिवाली

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी की लहर नजर आई। प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लोकसभा चुनाव में उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचण्ड विजय पर BJP प्रदेश कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न में सम्मिलित हुए।

साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। कहा कि इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे और कार्य करेगा। हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में निकाय, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव होने हैं। हम सभी को इन चुनावों में जीत दर्ज करनी है।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत की हैट्रिक सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुए विकास पर वोटरों की मुहर है। कहा, राज्य का देवभूमि का स्वरूप बनाए रखने वाली धामी सरकार के निर्णय ने देश में जीत को शानदार बनाने का काम किया।

मतगणना ड्यूटी से हटाए गए राठ महाविद्यालय पैठाणी के 16 शिक्षक, गणेश गोदियाल ने दिया करारा जवाब

उन्होंने उत्तराखंड का देवभूमि वाले स्वरूप को बनाए रखने वाले मुख्यमंत्री धामी के अभूतपूर्व एवं निर्णायक कदमों की प्रशंसा की। जिसके चलते देशभर में राज्य का नाम हुआ और जीत के शानदार बनने में भी इसका योगदान रहा।

 

Exit mobile version