मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अंकित के मता-पिता। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने प्रकरण से संबंधित अपने मंतव्य और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।
साथ ही मुख्यमंत्री ने उनकी पूरी बात सुन आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
अंकित मामले को लेकर सीएम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीबीआई जांच को लेकर बोले धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग और उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

