Site icon

चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हुए नितिन गडकरी, जानिए क्यों बिगड़ी तबीयत

महाराष्ट्र के यवतमाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण देते समय मंच पर अचानक गिर पड़े। बीजेपी कार्यकर्ता बेहोशी की हालत में नितिन गडकरी को मंच से नीचे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री बीजेपी के दिग्गज नेता नितिन गडकरी बुधवार को पूर्वी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान बेहोश हो गये। गडकरी जैसे ही बेहोश हुए उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें मंच से बाहर ले गए। हालांकि, केंद्रीय मंत्री कुछ मिनट बाद ठीक हो गए और उन्होंने अपना भाषण पूरा किया।

तेज रफ्तार कार जा भिड़ी साइन बोर्ड खंबे से, 3 घायल एक की दर्दनाक मौत

गडकरी की तबीयत खराब क्या था कारण?

तबीयत खराब के बारे में खुद नितिन गडकरी ने भी X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने X पर पोस्ट किया, “पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं, और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”

यह पहली बार नहीं है, ऐसा पहले भी हुआ है, जब नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी हो, 2018 में भी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे। गवर्नर ने ही उन्हें स्टेज पर संभाला। अब गडकरी अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहे है।

Exit mobile version