इस वर्ष चार धाम यात्रा 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ सहित चार में से तीन मंदिरों के कपाट खुलेंगे।
12 मई को बदरीनाथ धाम के खुलेंगे कपाट
बता दें कि चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का इंतजार समाप्त होने वाला है। 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। इन पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख ने श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।
उत्तराखंड में अभी तक 53.77 फीसदी वोटिंग, उम्मीदवारों की बड़ी चिंता
सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण
अभी तक सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।
पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। पिछले वर्ष पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 56 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। अब 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है।

