आईपीएल 2024 का 38वां मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच खेला जा रहा है। युजवेंद्र चहल ने इस मैच में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से इतिहास रच एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
चहल ने मोहम्मद नबी को किया कॉट एंड बोल्ड
इस विकेट के साथ चहल ने 200 विकेट लेने का एक कीर्तिमान हासिल किया। वो भी IPL के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। युजवेंद्र चहल के आईपीएल में 200 विकेट पूरे हो गए हैं। वो पहले खिलाड़ी हैं जो इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। युजवेंद्र चहल ने ये मुकाम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में हासिल किया। इस लेग स्पिनर ने मोहम्मद नबी को आउट कर आईपीएल में 200 विकेट पूरे किए।
रस्जथान की पारी का आठवां ओवर कराने आए युजवेंद्र चहल। इस वक्त तक मुंबई की टीम 7 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 50 रन बना चुकी थी। आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर चहल ने मोहम्मद नबी को कॉट एंड बोल्ड कर दिया। नबी ने मिडिल-लेग की बॉल को फ्लिक करने की कोशिश की। लेकिन बॉल सीधे चहल के हाथों में चली गई।
