Site icon

CBI ने रंगे हाथ रिश्वत लेते प्रिंसिपल को पकड़ा, 10 महीनों से ले रहा संविदा कर्मियों से घूस

हरिद्वार में  सीबीआई ने केंद्रीय विद्यालय भेल के प्रिंसिपल को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पड़ा प्रिंसिपल संविदा कर्मियों से नौकरी जारी रखने के एवज में घूस मांग रहा था

यह मामला हरिद्वार के रानीपुर के केंद्रीय विद्यालय भेल का है। जहाँ प्रिंसिपल को सीबीआई की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।  जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल राजेश कुमार विद्यालय के संविदा कर्मचारियों से हर महीने पैसे लेता था।

SGRR कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन, देश दुनिया की प्रगति में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबसे प्रगतिशील टूल

अभी तक कर्मचारी 10 महीनों में कुल 80 हजार रुपये रिश्वत के रूप में आरोपी दे भी चुके थे। जब कर्मचारी परेशान हो गए तो उन्होंने सीबीआई से इसकी शिकायत की। जिसके बाद टीम ने छापा मारकर प्रिंसिपल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

बता दें सीबीआई टीम ने आरोपी राजेश कुमार की धरपकड़ के लिए एक ख़ुफ़िया प्लेन बनाया और 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा।

 

Exit mobile version