देहरादून में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर हिंदू संगठन में उबाल,नगर कोतवाली में किया जमकर हंगामा।
देहरादून के माल्यान मोहल्ला इलाके में एक 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई। आरोप अपने मामा के घर में रहने वाले नाबालिग युवक दानिश पर लगा है। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
Haridwar: पुलिस की बड़ी सफलता, 4 माह की मासूम बच्ची को परिजनों से मिलाया, तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
मां ने लख्खी बाग पुलिस चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि उनका परिवार आरोपी दानिश के मामा के घर पर किराए पर रहता है। उनकी बेटी आरोपी के मामा की दुकान ‘तानिया कॉस्मेटिक्स’ में काम करती थी। घटना बीती रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। किशोरी शौचालय गई थी, जब वह देर तक नहीं लौटी तो मां उसे ढूंढने गई। वहां उन्होंने अपनी बेटी को रोते हुए पाया। किशोरी ने मां को बताया कि दानिश ने जबरन उसे शौचालय में खींच लिया, मुंह बंद किया और दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया।
वहीं इस मामले में सीओ सिटी ने कहा, “किशोरी की मां की तहरीर पर लख्खी बाग पुलिस चौकी में आरोपी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमारी टीम मामले की गहन जांच कर रही है। नाबालिग आरोपी होने के कारण उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसकी गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय व कानूनी सहायता मुहैया कराई जा रही है।”

