गैरसैंण में बड़ा हादसा जिमसे तीन कारों सहित गैराज मालिक का लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की मोटर भी खराब हो गयी। वहीँ गधेरे के पानी से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

गैरसैंण की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर व्यास गंगा आगरच्चटी के समीप गाड़ियों के वर्कशॉप में भीषण आग लगने से वर्कशॉप के अंदर खड़ी तीन कारों सहित गैराज मालिक का लाखों का सामान भी जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की मांग को लेकर पीड़ित द्वारा थाना गैरसैंण में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
Rishikesh: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले मेंदो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर भड़के हिंदू संगठन
यह घटना सुबहे 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिसकी सूचना नजदीकी आगरचट्टी गांव के ग्रामीणों ने गैराज मालिक सैंजी निवासी मनोज नेगी के पिता त्रिलोक सिंह नेगी को देने के साथ ही थाना गैरसैंण को भी दी। जिसके बाद गैरसैंण से फायर ब्रिगेड और मेहलचौरी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।आधे-अधुरे संसाधनों के साथ मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड टीम ने गधेरे के पानी से आग पर बमुश्किल काबू पाया।लेकिन तब तक लकड़ी व टीन की मदद से बनाया गया दुकान का ढांचा तीन वाहनों सहित यहां रखा सारा सामान व उपकरण आग की चपेट में आकर पूरे जल गये थे।

वहीँ आग लगने की घटना की सूचना के बाद मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड की गाडी का मोटर पंप ही चालू नहीं हो पाया, जिसके बाद किसी तरह गधेरे से पाईप जोडकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक रबर के टायरों ओर अन्य रबर के सामान में लगी आग से एक डिजायर, आल्टो ओर सेट्रों कार सहित सारा सामान स्वाह हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायर ब्रिगेड का मोटर पंप चालू हालत में होता तो, आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था।

अल्मोड़ा में सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार,2 लोगों की हुई मौत
गैराज के पुरी तरह जलने से गैराज मालिक मनोज नेगी के परिवार पर रोजी रोटी का संकट खडा हो गया है।गरीबी में बचपन बिताने वाले युवक मनोज ने 17-18 वर्ष की उम्र से ही गैराज में नौकरी करनी शुरू कर दी थी। 15 वर्षों की जीतोड मेहनत के बाद उन्होंने कुछ कर्ज लेकर 8 साल पहले किराये के टीशेड पर अपना व्यवसाय शुरू किया था। जिसको लेकर मनोज ने कहा की थोडा बहुत जमा पूंजी ओर कर्ज लेकर बडी मुश्किल से काम शुरू किया था गैराज पुरी तरह जल चुका है।अब आगे कोई रास्ता नहीं सुझ रहा है।
