Site icon

Breaking News: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 5 की मौत

Kedarnath: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुंड-सोनप्रयाग के पास घने जंगलों में क्रैश हो गया।

दुर्घटना का कारण खराब मौसम एवं घना कोहरा बताया जा रहा है, हादसे में पायलट सहित सात लोगों, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था, की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थापना दिवस के लिए सजाया गया कैंची धाम, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाया बाबा का आश्रम

स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं, और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह त्रासदी कैसे हुई।

Exit mobile version