देहरादून पुलिस की हत्यारोपियों के साथ मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ हुई जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई।

भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या की गई थी और हत्या में शामिल दोनों आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल हो गए। दोनों आरोपीयों का नाम मोहम्मद अजहर त्यागी और आयुष कुमार बताया जा रहा है। घायल बदमाशों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। बीजेपी नेता की हत्या के बाद भाजपा कार्यकर्ता बार बार इंसाफ की मांग कर रहे थे। कई बार एसएसपी ऑफिस के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एसएसपी देहरादून ने अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के पुलिस टीम को सख्त निर्देश दिए थे।

Haridwar: माता बनी कुमाता! एक मां अपने प्बॉयफ्रेंड से कराती थी अपनी ही बच्ची का रेप

वहीँ देहरादून एसएसपी ने बतायाकी प्रेमनगर थानाक्षेत्र में रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों की मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर में देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्तों का गिरफ्तारी हेतु पीछा किया जा रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गये।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *