Site icon

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक, तत्काल शुरू होगें स्टेट और जिलों के कंट्रोल रूम

लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक, तत्काल शुरू होगें स्टेट और जिलों के कंट्रोल रूम

निष्पक्ष चुनाव के लिए सीईओ ने सभी नोडल अफसरों को निर्देश दे दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम को तत्काल एक्टिव करते हुए ड्राई रन शुरू करने के लिए कहा है।

शनिवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विभिन्न विभागों के स्टेट नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नोडल अफसरों को निर्देश दिए गए है कि वह तत्काल सभी स्टेट और जिलों के कंट्रोल रूम बनाएं और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ड्राई रन भी शुरू कर दें।

उत्तराखंड की लोकसभा सीटों पर भाजपा ने इन नेताओं पर जताया भरोसा

डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी नोडल अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने को कहा, साथ ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी मतदाताओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत निर्देश दिए है।

उन्होंने आबकारी विभाग व पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए की प्रवर्तन कार्रवाई के लिए इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम पर नियमित रिपोर्ट अपलोड की जाए। जिला स्तर पर मॉनिटरिंग टीम एलएमटी का गठन कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग के सर्किल इंस्पेक्टर्स को भी इस पोर्टल पर ऑनबोर्ड करते हुए लॉगइन आईडी तैयार कर दी जाए।

उन्होंने मतदान ड्यूटी में तैनात समस्त कार्मिकों व समस्त वाहन चालकों को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नोडल अफसर परिवहन विभाग को चुनाव ड्यूटी में तैनात वाहन चालकों के शत-प्रतिशत मतदान को लेकर विस्तृत प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version