Site icon

हरिद्वार पहुंचे अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का किया उद्घाटन। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

हरिद्वार में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित ‘शताब्दी वर्ष समारोह 2026’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतिभाग।

अगस्तमुनि में मकर संक्रांति पर हुआ विवाद, श्रद्धालुओं और प्रशासन के बीच हुई नोकझोंक 

बता दें की 21-1-26 को ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतगणों की उपस्थिति में मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक व अरोग्यांक (गुजराती संस्करण) का विमोचन किया।

कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कल्याण पत्रिका की संपूर्ण यात्रा पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि कल्याण पत्रिका ने केवल धर्म का प्रसार ही नहीं किया बल्कि राष्ट्र, संस्कृति और चरित्र निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत तक इस पत्रिका ने सदैव सनातन विचारधारा की आवाज को जीवित रखा। यह पत्रिका समय के साथ बदली नहीं, बल्कि समय को दिशा देती रही।

Exit mobile version