अल्मोड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि कई यात्री घायल हैं। हादसा भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है।

जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस सीनार-विनायक रोड में सिलापानी में दुर्घनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है।
आतंक! रुद्रनाथ धाम में भालू ने तोड़ा दरवाजा, अंदर रखे सामग्री को पहुंचा नुकसान
जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
