दो शवों के बाद उसी जगह फिर मिली एक और महिला की लाश। 24 घंटे में तीन लाशे देख लोगों में मचा हड़कंप।
बता दें कि कल देहरादून में बाड़ोवाला के पास एक 3 माह की बच्ची और एक महिला का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। वही आज फिर उसी जगह कूड़े के नीचे एक महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है। स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ ही एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सुबह के वक्त दोनों लाशों के संबंध में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान एक महिला की लाश मिली। मना जा रहा है कि सभी एक परिवार के हैं। अभी तक आसपास के थानों में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। यह मामला बहुत ही संवेदनशील है पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।
नाले में पड़ा मिला तीन माह की बच्ची और महिला का शव, उलझा मामला, पुलिस भी हैरान
इससे पहले तीन माह की बच्ची और महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव का पंचायतनामा आज भरा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा।

