मानसून के चलते मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, चंपावत, टिहरी इन कुछ जिलों में लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

पौड़ी-कोटद्वार मार्ग नेशनल हाईवे बाधित हो हुआ है। गुमखाल से लगभग 8 किमी नीचे, कुलहाड़ बैंड के पास भारी भूस्खलन (स्लाइडिंग) के कारण मार्ग पूरी तरह बंद है।पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है, लेकिन तेज़ बारिश के कारण बार-बार कार्य बाधित हो रहा है। साथ ही श्रीनगर में 15 कि०मी० जाम लगा हुआ है। सिरोबगड़ में पहाड़ी से भारी मालवा आने पर मार्ग 2 घंटे से बंद पड़ा है, और जाम में हजारों गाड़िया फंसी है। NH बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी भी हो रही है।

वहीं उत्तरकाशी के बड़कोट इलाके में जगह जगह भूस्खलन होने से 9 मजदूरों के दबे होने की भी सूचना है। जिनकी तलाक एसडीआरएफ की टीम कर रही। पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिसे देखते हुए फिलहाल यात्रा को रोका गया है। मौसम खुलते ही यात्रा पुनः सुचारू की जाएगी।

भारी बारिश के बाद बागेश्वर में सरयू नदी उफान पर, चमोली में भी बरसाती नाले ने मचाई तोड़फोड़

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री सिलाई बैंड के पास बादल फटने से नौ लोग लापता जिला प्रशासन ने जारी की लापता श्रमिकों की सूची।।सभी लापता श्रमिक नेपाल मूल के बताया जा रहे।

1. दूजेलाल उम्र 65 वर्ष

2. केवल थापा उम्र 43 वर्ष

3. रोशन चौधरी, उम्र 40 वर्ष

4. विमला धामी, उम्र 36 वर्ष

5. कल्लूराम चौधरी, उम्र 55 वर्ष

6. बॉबी उम्र 38 वर्ष

7. छोटू उम्र 22 वर्ष

8. प्रियांश उम्र 20 वर्ष

9. मनीष धामी उम्र 40 वर्ष

 

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *