Site icon

हादसा: बद्रीनाथ हाईवे के पास सेना का वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त 

हादसा: बद्रीनाथ हाईवे के पास सेना का वाहन हुआ दुर्घटना ग्रस्त

चमोली :तड़के सुबह चमोली से बड़ी खबर  सामने आ रही हैं। जानकारी अनुसार जोशीमठ से देहरादून की ओर आ रहा सेना का वाहन बीच मार्ग में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें सेना के कुछ जवान घायल हो गए हैं।

 

विस्तार से

दरअसल जनपद चमोली जोशीमठ में तैनात मद्रास रेजीमेंट के जवानों का वाहन ज्योतिर्मठ से देहरादून की ओर आ रहा था लेकिन बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही में  सेना का वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे का डिवाइडर तोड़कर एक टीले में जाकर अटक गया।  जिसमें  कुछ जवान घायल हुए हैं।  जिसके बाद घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई सूचना प्राप्त कर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है

Exit mobile version