चमोली जिले के नंदा नगर घाट के जोखना गांव में एक विवाह समारोह ऐसा रहा जो बिना शराब के संपन्न हुआ।
नन्दानगर विकासखंड के इस आयोजन में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध रहा, जिससे शादी सादगी और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। यह अनोखी पहल दूल्हे के बड़े भाई अनु चमोली द्वारा की गई ।
बताया गया कि शादी को सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का निर्णय परिवार ने पहले कर लिया था। समारोह में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई कि किसी भी प्रकार की शराब का उपयोग या परोसना नहीं किया जाएगा। परिवार और गांववासियों ने इस फैसले का समर्थन किया और शादी शांतिपूर्ण एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई।

इसमें उनका पूर्ण सहयोग महिला मंगल दल युवा मंगलदल और ग्राम प्रधान अनीता देवी महिला मंगल अध्यक्ष दीपा देवी युवा मंगलदल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी वो पूर्व प्रधान हीरा सिंह बिष्ट जी का नशा मुक्त शादी में पूरा सहयोग रहा।
विक्रम हत्याकांड पर बड़ा खुलासा, अलग-अलग राज्यों से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है और लोग उम्मीद जता रहे हैं कि अन्य लोग भी इस उदाहरण से प्रेरित हो कर सामाजिक सुधार की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
