रुद्रप्रयाग: सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच मलबा आने से कुछ यात्रियों के दबे होने की दुःखद खबर सामने आई है। स्थानीय प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच बोल्डर गिरने से तीर्थ यात्री कुछ यात्रियों के दबे है और एक की मौत हो चुकी है। मलबे में फंसे 03 लोगों का SDRF ने रेस्क्यू किया गया है।
पीपल पड़ाव रेंज में वन विभाग और लकड़ी तस्करों के बीच जमकर राउंड फायरिंग, घटना में रेंजर को लगी गोली
SDRF के उप निरीक्षक अशीष डिमरी ने बताया कि सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड के बीच लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में तीर्थ यात्रियों के आवागमन के समय दिक्क़तें हो रही हैं। सोमवार सायं के समय राजमार्ग पर पहाड़ी से मलबा आने के कारण कुछ तीर्थ यात्री दब गए।
घटनास्थल पर पहुँचने के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा मलबे से तीन घायलों को सुरक्षित निकला गया। इसके साथ ही एक शव भी बरामद किया गया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है।
कुसुम कंडवाल और डीजीपी अभिनव कुमार की पुलिस मुख्यालय में बैठक, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा
वहीँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुःखद घटना पर अपना दुःख जताते हुए सोशल मिडिया में लिखा की सोनप्रयाग-मुनकटिया(रुद्रप्रयाग) के बीच मलबा आने से कुछ यात्रियों के दबे होने की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। स्वयं भी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हूं और रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूँ। बाबा केदार से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।