उत्तराखंड की बेटी राघवी बिष्ट का ‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम’ में चयन हुआ है। राघवी ने 18 खिलाड़ियों के स्क्वाड में अपनी जगह पक्की की है। कहा कि सात अगस्त से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ वह टी-20 के साथ- साथ वनडे मुकाबला खेलेंगी। 

मूल रूप से टिहरी जिले के चंगोरा गांव की रहने वाली राघवी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 18 खिलाड़ियों के स्क्वाड में अपनी जगह पक्की की है। वर्तमान में राघवी दून में नाना-नानी के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया, सात अगस्त से ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ टी-20 के साथ वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। राघवी ने बताया, बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था और वह लड़कों के साथ गली क्रिकेट खेलती थीं। साल 2016 में उन्होंने औपचारिक रूप से क्रिकेट खेलना शुरू किया और कुछ ही सालों में राज्य की टीम में शामिल हो गईं।

 

उन्होंने कहा, किसी भी खिलाड़ी के लिए देश के लिए खेलना सपना होता है। अब मेरा लक्ष्य सिर्फ देश के लिए खेल कर टीम को जीत दिलाना है। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट पेशे से जापान में कारोबारी हैं और उनकी मां नीलम बिष्ट भिलंगना विकासखंड की पूर्व प्रमुख रह चुकी हैं।

शानदार बल्लेबाज राघवी बिष्ट:

राघवी ने साल 2022 में खेले गए अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में नागालैंड के खिलाफ हुए मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से नाबाद 219 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। इस मुकाबले में पहले विकेट के लिए नीलम व राघवी बिष्ट की 234 रन की साझेदारी भी अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। इसके अलावा भी कई टूर्नामेंट में राघवी अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखाया है।

वृक्षारोपण कर मनाया NSS छात्र-छात्राओं ने हरेला लोकपर्व, पर्यावरण के प्रति निकाली जागरूक रैली

पसंदीदा खिलाड़ी रोहित शर्मा:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को राघवी अपना आदर्श मानती हैं। राघवी ने बताया, वह कप्तान रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानती हैं और उनके ही खेल से पुल शॉट लगाना सीखा है

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *