बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाडी से भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाडी से भूस्खलन
उत्तराखंड में मानसून की बारिश आने के बाद से पहाड़ों में भूस्खलन के सिलसिला जारी है। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है।
गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई वाहन नहीं चल रहा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। अब जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे कल सुबह 7 बजे से बंद पड़ा है।