रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एलायंस कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार स्कूल बस ने 6 महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कूल का ड्राइवर भी बेहोश हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं फैक्ट्री में काम करती थी। वहीं से लौटते समय वो स्कूल बस की चपेट में आ गई।

केदारनाथ हाईवे के पास बोल्डर और मालबा गिरने से यातायात बाधित

वहीं पुलिस द्वारा दुर्घटना की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। चालक के नशे में होने की संभावना बताई जा रही है। जो अस्पताल में भर्ती है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती चालक को जेल भेजा जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *