रुद्रपुर शहर के किच्छा हाइवे के पास स्क्रैप के 17 गोदामों में भयानक आग लगने की घटना सामने आ रही है। वहीं तेज हवाओं से आग फैलते हुए पास के बिगवाड़ा भट्टा में बने दो कच्चे मकानों तक पहुंच गई। आग विकराल रूप देख आसपास के आधा दर्जन घरों को खाली करा दिया गया।

तेज हवा के चलते आग ने लिया विकराल रूप

किच्छा रोड पर मेडिसिटी अस्पताल के पास स्क्रैप के गोदाम हैं। इन गोदामों में बड़ी संख्या में प्लास्टिक के ड्रम, पॉलीथिन, टिन, लोहा, तांबा, पीतल सहित काफी स्क्रैप भरा है। शुक्रवार दोपहर पहाड़गंज निवासी जफीर अहमद के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने कई लोगों के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग बिगवाड़ा भट्टा में बने गीता देवी और जगिया के टिनशेडनुमा मकान तक पहुंच गई। इससे घरों में रखा फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी, अनाज, कपड़े, गहने आदि सामान जलकर गया।

आग लगने से करोड़ों का नुकसान

विभाग की चार गाड़ियों के साथ बजाज, महिंद्रा और टाटा कंपनी से वाहन मंगाए गए थे। बमुश्किल चार घंटे में आग को नियंत्रित कर लिया गया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। वहीं आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है।

साथ ही अग्निकांड की सूचना मिलने पर विधायक शिव अरोरा और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आग की चपेट में आए दो घरों के पीड़ित परिवारों से भी वार्ता की।

अल्मोड़ा बिनसर वन अग्नि घटना पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, दो अधिकारियों को किया निलंबित

आबादी के बीच हटाए जाएं कबाड़ के गोदाम

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि आग लगने का जिम्मेदार प्रशासन है। उन्होंने निर्देश दिया कि आबादी के बीच से कबाड़ के गोदाम तत्काल हटाए जाएं। ऐसी ही आग की दो घटनाएं पहले भी हो चुकी है फिर भी प्रशासन की लापरवाही से कबाड़ के गोदाम नहीं हटाए गए और बड़ी घटना घट गई। बगवाड़ा निवासी किसान विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी दो बार आग लग चुकी है। विक्रमजीत सिंह ने बताया कि दिन में आग की घटना होने की वजह से जनहानि नहीं हुई। अगर यही घटना में रात में होती तो लोग घरों सोए होते तो भारी जानमाल की हानि होती। उन्होंने गोदामों को आबादी के बीच से हटाने की मांग की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *