गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास तीर्थयात्री की बस खाई में जा गिरी। बस में 27 लोग सवार थे। अभी तक 14 घायलों को खाई से निकाला गया है।
गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही यात्रियों से भरी बस रात को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मची। लेकिन बस खाई में गिरते ही पेड़ पर अटक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, वन, फायर, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। गंगनानी और हर्षिल समेत अन्य जगहों से मेडिकल टीम और एंबुलेंस को भी घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, यात्री बरेली और हल्द्वानी के बताए जा रहे हैं। बस में 27 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही गंगनानी चौकी इंचार्ज हरिमोहन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही 108 एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने यात्रियों से भरी बस पर की फायरिंग, 10 लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि अभी तक 14 घायलों को खाई से निकाला गया है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। सूचना है बाकी यात्री अभी बस में ही हैं। उधर, चालक का पैर भी बस में ही फंसा है।
