उत्तराखंड की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके बेहतर काम के लिए सम्मान मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह में प्रदेश की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी उनके बेहतर काम के लिए सम्मान मिला।

इन महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया

अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल, बागेश्वर की दया दानू, चमोली की नंदा सती, चंपावत की रितीका बगौली, देहरादून की नीतू रानी, हरिद्वार की वैशाली शर्मा, नैनीताल की लतिका, पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पंत थपलियाल, पिथौरागढ़ की कलावती देवी व निशा पुनेठा, रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी, टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल, उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी व उत्तरकाशी की स्वतंत्री बधानी को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इन महिलाओं को मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार

अल्मोड़ा की सुनीता टम्टा, हेमा मेर, बबीता अधिकारी, सीमा देवी, बागेश्वर की आनंदी देवी, चमोली की शकुंतला बिष्ट, गीता चंद्रा, रत्ना बिष्ट, चंपावत की तुलसी देवी, देहरादून की रश्मि पंत, पूनम शाही, लक्ष्मी पंत, हरिद्वार की अनिता बर्मन, स्नेहलता, उमा रानी, फरहाना परवीन, नैनीताल की लीला, हंसा देवी, निर्मला टम्टा, पौड़ी गढ़वाल की संगीता देवी, माधुरी देवी, दर्शनी देवी, रेनू देवी, तुलसी, पिथौरागढ़ से सुनीता बेसड़ा, गंगा कार्की, रुद्रप्रयाग से सरस्वती देवी, टिहरी से सुषमा देवी, रोशनी देवी, पूनम देवी, उधमसिंह नगर से गुरप्रीत कौर, राधा बिष्ट, शकुंतला पाल, उत्तरकाशी से रेखा, रेखा जोशी को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली उत्तराखंड की वीरता और नारी शक्ति की पहचान हैं। उन्होंने कम उम्र में ही अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय दिया था। इसलिए तीलू रौतेली की जयंती उत्तराखंड के लिए गौरव का दिन है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश का नाम रोशन किया है। सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मुख्यमंत्री ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि अब 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये की जाएगी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब 9,300 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 6,250 रुपये और सहायिकाओं को 5,250 रुपये मानदेय मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर बनने का मौका भी दिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *