कर्णप्रयाग मामले में चारों निहंगों को बड़ी राहत मिली है। उधर आशीष नेगी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंगों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला एवं सत्र न्यायालय ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। हालांकि, मामले की सुनवाई अभी भी जारी रहेगी और अदालत में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इससे पहले प्रशासन और निहंग प्रतिनिधियों के बीच हुई शांति वार्ता में संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने पर सहमति बनी थी। बैठक के दौरान निहंग प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी चार प्रमुख मांगें रखीं, जिन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जमानत मिलने के बाद क्षेत्र में माहौल सामान्य होने और विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।

Rishikesh: एम्स में भर्ती घायल निहंग से मिले साथी, उपचार और प्रशासन की सराहना की

वहीं, निहंग विवाद को लेकर दिए गए कथित बयान के मामले में यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पांवटा साहिब के समाजसेवी परमजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा, इस पूरे विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले से जुड़ी भ्रामक या भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों पर भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *