नगरासू गुरुद्वारा विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो गया है। सभी निहंग सिख यात्री सुरक्षित और शांतिपूर्वक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।
रुद्रप्रयाग: नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में 23 जून को सेवादारों और कुछ निहंग सिख यात्रियों के बीच हुए विवाद का जिला प्रशासन, पुलिस और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के प्रयासों से शांतिपूर्ण समाधान हो गया है। वार्ता के बाद सभी निहंग सिख यात्री गुरुद्वारा परिसर से नीचे उतरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए रखी और सभी पक्षों के समन्वय से गतिरोध समाप्त कराया। वहीं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: सिटी बस ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 6 घायल
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा और चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की गई है।
