10 दिन की तलाश के बाद पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया गया।

हरिद्वार पुलिस ने 4 माह की मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया। 3 लाख रुपये में बच्चे के सौदे की साजिश हुई थी जिसे पुलिस की टीम द्वारा नकार किया गया। बच्चा चोरी के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Pithoragarh: यात्रियों की जीप पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, 2 लोगों की मौत
कनखल और कलियर के बाद अब हरिद्वार से चोरी हुई बच्ची को सकुशल रिकवर किया गया। करीब 10 दिन पहले पेड़ के नीचे सो रहे परिवार के बीच से चोर बच्ची को ले उड़े थे। 10 दिन की तलाश में पुलिस टीम हरिद्वार से हावड़ा पहुंची। जिसके पुलिस ने बाद 4 माह की मासूम बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया।
