जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान टिहरी का वीर सपूत शहीद हो गया। जवान के बलिदान की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर है।

टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत मेंडू सिंदवाल गांव निवासी भारतीय सेना में तैनात युवा सैनिक रोहित रावत का जम्मू में निधन हो गया। उनके शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रोहित सिंह का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार शाम उनके पैतृक गांव पहुंचा।

रोहित रावत भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। महज 21 वर्ष की आयु में देश की सेवा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

हरिद्वार में एक यात्री बस में लगी आग, राजस्थान के लगभग 30 यात्री थे सवार

रोहित सिंह अपने परिवार के बड़े बेटे थे। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं और बेटे के निधन की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में रोहित के अलावा उनका छोटा भाई मोहित है, जो वर्तमान में कक्षा नौवीं का छात्र है।

शहीद जवान के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार को लेकर प्रशासन एवं सेना की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। पूरे उत्तराखण्ड में उनके बलिदान को लेकर शोक और सम्मान का माहौल है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *