हरिद्वार में राजस्थान से आई एक यात्री बस में भीषण आग गई। बस में सवार यात्री और चालक पहले ही बाहर निकल गए। 

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस में भीषण आग लगने की घटना में बड़ा हादसा टल गया। बस में राजस्थान के लगभग 30 यात्री सवार थे। आग लगते ही चालक और परिचालक ने बस रोककर यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला, जिससे सभी यात्री सुरक्षित हैं।

उत्तराखंड में SIR…, 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर बाँटेंगे गणना फार्म

घटना की सुचना पर दमकल कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, घटना भूपतवाला में सर्वानंद घाट के पास की है। एक टूरिस्ट बस हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही थी। हाईवे पर पहुंचते ही अचानक बस में आग लग गई। ये देखते ही अंदर बैठे यात्रियों और चालक बाहर निकलकर दूर पहुंच गए।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *