बद्रीनाथ राजमार्ग रुद्रप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा हुआ। नरकोटा में दो वाहनों की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए।
दयारा बुग्याल ट्रैक पर घूमने आई बबीता चौथे दिन भी लापता, पहाड़ और जंगल में तलाश जारी
रुद्रप्रयाग के नरकोटा में बुधवार दोपहर आर्मी ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस, स्थानीय लोगों और 108 सेवा की तत्परता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों एवं सड़क की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्घटना स्थल के आसपास सड़क पर आए मलबे को तत्काल हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नरकोटा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के लिए सड़क किनारे रखी गई निर्माण सामग्री को भी तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना कम की जा सके।
