दयारा बुग्याल ट्रैक पर घूमने आई बबीता पांडेय पिछले चार दिनों से लापता है। युवती की तलाश चौथे दिन भी जारी रही।

उत्तरकाशी स्थित प्रसिद्ध दयारा बुग्याल ट्रैक पर घुमने आई नै रामनगर की युवती बबीता पांडेय की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ एनडीआरएफ, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस प्रशासन लापता को खोजने के लिए पहाड़ और जंगल में ड्रोन से पूरी तलाश कर रही है।

बबीता पांडेय का अभी तक कोई सुराग न मिलने से ट्रेकिंग व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल भी उठने लगे हैं पर्यटन विभाग के पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन में गलत जानकारी दी गई है।

तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, श्रद्धालुओं और यात्रियों को हुई परेशानी

जानकारी के अनुसार, बबीता अपने दो साथियों के साथ ट्रेक पर गई थीं और रास्ते में समूह से अलग हो गईं, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। फिलहाल प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और बबीता पांडेय के संबंध में किसी भी सूचना की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *