हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। कुछ गाड़ियों में लगी भीषण आग।

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात बड़ा हादसा हो गया। एक बस ने ट्रैक्टर ट्राली पर पीछे से टक्कर मारी दी, जिससे एक के बाद एक चार वाहन टकरा गए। इसके बाद बस और कार में आग लग गई।

 

बता दे की दुर्घटना रात करीब सवा दस बजे की है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और बैगनार कार में आग लग गई। बताया जा रहा है की कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए, जिनमे एक महिला शामिल थी। वहीँ घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ से जाम लग गया था।

फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की खुद की जान लेने की कोशिश

मौके पर पहुची पुलिस को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब घटना के बाद मौके पर राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी नहीं पहुंचे तो लोगो मे आक्रोश का माहौल बन गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *