आज दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की।

दिल्ली में नेता विपक्ष राहुल गाँधी ने उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात की। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में आ चुकीं है।

राहुल गांधी से मिलने के बाद मोहम्मद दीपक ने कहा की राहुल गांधी जी ने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने मेरे परिवार से बात की और मुझे समझाया कि डरने की कोई जरूरत नहीं, आपने कोई गलत काम नहीं किया है। राहुल जी ने ये भी कहा कि वे कोटद्वार आकर मुझसे मिलेंगे और मेरे जिम की मेंबरशिप लेंगे।
