Oplus_131072

रुद्रप्रयाग में मकर संक्रांति के अवसर पर अगस्त्यमुनि महाराज की डोली के प्रवेश को लेकर हुए विवाद ने गुरुवार को उग्र रूप ले लिया। 

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदि बदरी मंदिर के कपाट

अगस्त मुनि में मकर संक्रांति पर हुआ बड़ा विवाद। गोल गेट न खोले जाने से गुस्साए श्रद्धालुओं ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद गेट तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक और केदारनाथ हाईवे पर जाम की स्थिति बनी।

वहीं प्रशासन ने सरकारी संपत्ति को नुकसान, हाईवे अवरुद्ध करने और अभद्रता के आरोप में त्रिभुवन चौहान समेत 52 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर मौजूद डीएम प्रतीक जैन ने स्पष्ट किया कि दोषियों पर गुंडा एक्ट सहित कड़ी कार्रवाई होगी, जबकि एसडीएम एस.एस. सैनी ने ड्रोन से पहचान कर कार्रवाई की बात कही।

 

इस पूरे विवाद की जड़ खेल मैदान पर प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण बताया जा रहा है। जिसे ग्रामीण मुनि महाराज की भूमि बताते हुए विरोध कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *