चमोली:  शुक्रवार तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  में विभिन्न पदों के लिए कुल 2621 नामांकन  हो गए है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के पदों के लिए आज 1561 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए, जनपद में राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। जबकि 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 व 11 जुलाई को नामवापसी की तिथि तय की गई है।

चमोली जनपद में जिला पंचायत की 26, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 244, प्रधान ग्राम पंचायत की 615 और सदस्य ग्राम पंचायत 4385 पदों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को 1561  प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया है। यहां तीसरे दिन यानि 04जुलाई को सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 423, प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 706, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 341 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 91 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर लिया है।

उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद, इन जिलों में भी रेड अलर्ट जारी, पहाड़ों में तबाही

जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नामवापसी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *