देहरादून में 14 हजार लीटर पेट्रोल लेकर जा रहे टैंकर के एक केबिन में अचानक आग लग गई। पहले चालक ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उसके बाद फायर ब्रिगेड और ओएनजीसी की फायर टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं, टैंकर में आग लगती देख राहगीरों में अफरा-तफरी भी मच गई। 

14 हज़ार लीटर पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग

देहरादून के प्रेमनगर में एक बड़ा अग्निकांड होने से बच गया। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे 14 हज़ार लीटर पेट्रोल से भरे एक टैंकर प्रेमनगर से झाझरा की तरफ जा रहा था। इसी बीच टैंकर के केबिन से धुआं निकलना शुरू हो गया। यह देखकर टैंकर चालक केबिन से कूद गया और फायर ब्रिगेड और ओएनजीसी की फायर टीम ने आग पर काबू पाया। आग ने केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

कुछ देर बाद वहां पर फायर स्टेशन देहरादून और ओएनजीसी फायर फाइटिंग टीम भी पहुंच गई। दोनों टीमों की दो गाड़ियों ने केबिन में लगी आग को बुझाया और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना के वक्त वहां पर वाहनों की जाम लग गया और लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां जाम खुलवाया।

पूर्व विधायक और उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

बैटरी के तारों में स्पार्किंग के कारण लगी आग

बता दें कि टैंकर में 14 हजार लीटर पेट्रोल भरा था। जो कि झाझरा स्थित पेट्रोल पंप पर ले जाया जा रहा था। आग अगर टैंकर तक पहुंच जाती तो वहां पर बड़ा हादसा हो जाता। परंतु अब एक बड़ा हादसा टल गया है। आग लगने का कारण बैटरी के तारों में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। टैंकर को सड़क किनारे खड़ा किया गया है। फायर ब्रिगेड के एक्सपर्ट इस बड़े हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *